फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के बाद लगाया जाम

विज्ञापन
टायर जलाकर मार्ग अवरुद्ध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
टायर जलाकर पूर्व-पश्चिम राजमार्ग किया बंद, वाहनों की लगी कतारें
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की गोदावरी नगर पालिका के स्याउले चौक में सुबह ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर टायर जलाकर पूर्व-पश्चिम राजमार्ग बंद कर दिया। इस दौरान काठमांडू की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

कैलाली जिले की मालाखेती पुलिस के डीएसपी नवराज पोखरेल ने बताया कि जिले के गोदावरी नगर पालिका वार्ड नंबर आठ के स्याउले चौक में सोमवार सुबह भैरवा से अतरिया आ रहे ट्रक ने वार्ड आठ निवासी 19 वर्षीय नरेश देउवा को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही जाम लगा दिया। इस दौरान काठमांडू की ओर आने व जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डीएसपी नवराज पोखरेल ने बताया कि क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर मार्ग अवरुद्ध किया गया है। परिजन के साथ पुलिस की वार्ता चल रही है। घटना में ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें