फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलना, खिलने के लिए बहुत है जरूरी

विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखते केंद्रीय विद्यालय के छात्र।
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने देखा सजीव प्रसारण
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का शुक्रवार को विद्यालयों में सजीव प्रसारण हुआ। केंद्रीय विद्यालय में इसको लेकर खास इंतजाम किए गए। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुनकर जीवन के पथ पर उन्हें अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए विद्यालय में पांच बडे़ एलईडी लगवाए गए, जिस पर छात्रों ने कार्यक्रम का सजीव देखा। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण अधिकाधिक ज्ञान प्राप्त करने एवं ऑफलाइन शिक्षण स्वयं कुछ बनने के लिए है। अभिभावकों ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समाज के लिए बेहद प्रेरक है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को जरूरी और उपयोगी विषयों पर चर्चा करते हुए परीक्षा के दौरान बच्चों में तनाव, निराशा, सोशल मीडिया से जुड़ने के कारण ध्यान विकेंद्रीकरण, नए भारत के लिए युवाओं का योगदान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में रुचि के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करने का अवसर पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही अभिभावक व शिक्षक का शिक्षार्थी पर दबाव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति समाज निर्माण के लिए कितना उपयोगी आदि के बारे में जानकारी दी। शिक्षक शुभकार नाथ शुक्ल ने प्रधानमंत्री यह कार्यक्रम नए भारत निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य ने प्रधानमंत्री के खेलना, खिलने के लिए बहुत जरूरी है को वर्तमान पीढ़ी के लिए बेहद उपयोग बताया।
विज्ञापन

एमपी सिंह, एके दीक्षित, स्वर्णजीत कौर, अनुरागशील, अजय कुमार, अनिल कुमार, एसके सिंह, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें