फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पाक कला प्रतियोगिता में ईसानगर ब्लॉक रहा प्रथम

Tue, 30 Dec 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों को बांटे गए प्रमाणपत्र। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीएसए कार्यालय के पास स्थित रिसोर्स सेंटर में जिलास्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में इसानगर ब्लॉक प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पलिया व नकहा और तीसरे स्थान पर रमियाबेहड़ व बिजुआ ब्लॉक रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के 15 विकासखंडों रमियाबेहड़, पसगवां, निघासन, मोहम्मदी, पलिया, धौरहरा, ईसानगर, बिजुआ सहित अन्य ब्लॉकों के विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और प्रस्तुति को बेहतर बनाना रहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली रसोइयों में से किसी ने लजीज तेहरी, टिक्की, दाल चावल, मटर पनीर, मिक्स वेज और रोटी के अलावा तमाम अन्य तरह के व्यंजन बनाकर परोसे।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में रसोइयों ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने स्वाद, स्वच्छता, पोषण और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। बीएसए ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 3500, 2500 और 1500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी रसोइयों को 650 रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें