पिछले दिनों 19 जून को डीएम किंजल सिंह के निरीक्षण में शहर के नौ स्थानों पर निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने के मामले में नगर पालिका के अवर अभियंता मनोज गुप्ता को हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ स्थित डायरेक्टर दफ्तर से अटैच किया गया है।
गौरतलब है कि डीएम के निरीक्षण में काशीनगर, एलआरपी रोड, अर्जुनपुरवा समेत नौ स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता मिली थी। इस पर डीएम ने नगर पालिका लखीमपुर के अवर अभियंता मनोज गुप्ता के खिलाफ जांच का निर्देश दिया था और कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा था। निरीक्षण में डीएम को शिवपुरी मोहल्ले में गंदगी मिलने पर दो सफाईकर्मी और एक सफाई नायक को निलंबित किया जा चुका है। डीएम ने नगर विकास विभाग के सचिव लखनऊ से फोन पर अनियमितताओं को लेकर वार्ता की और जेई मनोज गुप्ता को नगर पालिका परिषद लखीमपुर से कार्यमुक्त कर दिया गया। स्थानीय व्यवस्था के अंतर्गत विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता जीपी पांडेय को इन विकास और निर्माण कार्यों की तकनीकी पर्यवेक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए संबद्ध किया है।