फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी व सी वायरल लोड की जांच शुरू

Thu, 04 Sep 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हेपेटाइटिस बी और सी से ग्रसित मरीजों के लिए अब राहत की खबर है। जिला अस्पताल/ मेडिकल कॉलेज में अब वायरल लोड जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को अब सैंपल जांच के लिए लखनऊ नहीं भेजना पड़ेगा। वहीं रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। विभाग ने जांच के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि पहले यहां केवल एलाइजा की ही जांच की जाती थी। इसमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैंपल वायरल लोड जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे जाते थे, जिसकी रिपोर्ट आने में करीब एक माह का समय लगता था। अब यह जांच जिला अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में ही उपलब्ध है।
बताया कि हेपेटाइटिस बी व सी के मरीजों को इलाज के दौरान और उपचार पूरा होने के बाद भी वायरल लोड जांच की आवश्यकता होती है। हाल ही में माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने कुछ सैंपलों का परीक्षण कर उनकी पुष्टि के लिए रिपोर्ट लखनऊ भेजी थी, जिसे केजीएमयू ने सही बताया। इसके बाद यहां जांच को नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है। विभाग ने जांच के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें