फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 2,483 लाभार्थियों के लिए की मांग

Thu, 04 Sep 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 2,483 लाभार्थियों को आवास दिलाने के लिए शासन से मांग की गई है। शासन की स्वीकृति मिलने पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 2,483 लोगों के लिए आवास बनवाने की मांग की गई है। इसमें प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए 812, थारू जनजाति के 117, दिव्यांजन 864, कुष्ठ रोगी के 56, बंजारा समुदाय के 117 व शेष निराश्रित महिलाएं शामिल हैं। जिन निराश्रित महिलाओं को आवास देने की योजना तैयार की गई है, उनमें 40 से 50 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं।
विभाग का दावा है की 40 तक की उम्र की महिलाओं को पहले ही आवास दिए जा चुके हैं। अब सरकार ने 40 से 50 तक की आयु वाली महिलाओं को को आवास देने की योजना तैयार की है। जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के परियोजना अधिकारी सोभनाथ चौरसिया ने बताया कि शासन को डिमांड भेजी जा चुकी है। स्वीकृत मिलते ही लाभार्थियों को पक्के मकान का तोहफा मिलेगा। पीडी ने बताया कि डिमांड में प्राकृतिक आपदा के भी लाभार्थी शामिल हैं, जिनके मकान बाढ़ व कटान में ध्वस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें