फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आईटीआई में छात्राओं से अवैध वसूली की जांच

Mon, 23 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। नौरंगाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि उन्हें फेल करने की धमकी देकर ढाई से तीन हजार रुपये बगैर रसीद के वसूले गए।
विज्ञापन

ग्राम मांझा के पूर्व प्रधान संतोष भार्गव की भतीजी संजना राज ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने प्रत्येक छात्रा से कुल साढ़े तीन हजार रुपये की मांग की, जिसमें केवल 980 रुपये नियमित फीस के तौर पर बताए गए, जबकि बाकी पैसे एक बंद लिफाफे में लिए गए। उसकी कोई रसीद नहीं दी गई। वह पहले ही 2700 रुपये जमा कर चुकी हैं। सोमवार को जब उसने शेष राशि के उपयोग की जानकारी मांगी तो उसे शिक्षक हरिकिशन सिंह और अंशिका ने नाम काटने की धमकी दी।
सूचना मिलने पर परिजन कॉलेज पहुंचे और मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी राजीव निगम से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम स्वयं नौरंगाबाद कॉलेज पहुंचे और छात्राओं से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। एसडीएम ने छात्राओं के बयान दर्ज किए और कॉलेज का रजिस्टर भी जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें