कार्यशाला में में मौजूद उद्यमी व अधिकारीगण। संवाद
लखीमपुर खीरी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने और सतत औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं उपायुक्त उद्योग की ओर से शहर में एक एकीकृत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह ने किया। उन्होंने रैंप योजना के महत्व, एमएसएमई में नवाचार, गुणवत्ता सुधार और वित्तीय सशक्तीकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यशाला में सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं और निर्यात संभावनाओं से जुड़ीं जानकारियां दी गईं।
एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह, डीडीएम नाबार्ड प्रसून, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, सीए रोशन लाल अग्रवाल, सुभाष कुमार झा, काजल यादव, अमित सिंहा सहित कई विशेषज्ञ और उद्यमी मौजूद रहे।
कार्यशाला ने एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और वित्तीय संसाधनों की दिशा में जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद