फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थारू हस्तशिल्प उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से जोड़ने के निर्देश

विज्ञापन
थारू हस्तशिल्प उत्पादनों को देखते हुए सीडीओ अ​भिषेक कुमार। स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को थारू हस्तशिल्प उत्पादन एवं विक्रय केंद्र, निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय व परिषदीय विद्यालय बलेरा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थारू हस्तशिल्प उत्पादन एवं विक्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने अधिकारियों को इन उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से जोड़ने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि इसके जरिये थारू समुदाय की कला और कौशल को वैश्विक मंच मिलेगा। इसके लिए जल्द ही प्रशिक्षण, पैकेजिंग व ब्रान्डिंग में भी सहयोग किया जाएगा।
महिलाओं ने सीडीओ को बताया कि हस्तशिल्प उत्पादों की रोजाना तीन से पांच हजार रुपये तक की बिक्री होती है और एडवांस ऑर्डर भी मिलते है। अधिकारियों को केंद्र में इन्वर्टर लगवाने के लिए भी निर्देशित किया गया हैं।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ ने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर समय से निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। परिषदीय विद्यालय बलेरा का निरीक्षण करके पठन-पाठन, शिक्षक-विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मिड-डे मील का जायजा लिया। इस दौरान परियोजना अधिकारी यूके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें