फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक हजार किसानों को बांटे तिरपाल

विज्ञापन
किसान को तिरपाल देते हुए विधायक व साथ में डीएम। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद की सभी तहसीलों में बृहस्पतिवार को करीब 1000 लघु एवं सीमांत किसानों और जरूरतमंदों को तिरपाल बांटे गए।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सदर विधायक योगेश वर्मा ने किसानों को तिरपाल और लंच पैकेट दिए। डीएम ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य लघु एवं सीमांत किसानों को हर स्तर पर सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान करना है। दीपावली के पूर्व तिरपाल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को मौसमी जोखिमों से फसल की रक्षा और गोवंश के संरक्षण का व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराया है। विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि किसानों के प्रति जिम्मेदारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान और जनहितैषी नीतियों का जमीनी क्रियान्वयन है।

धौरहरा में 150 जरूरतमंदों को दिए तिरपाल

धौरहरा । तहसील सभागार धौरहरा में सीएसआर मद से प्राप्त हुए 150 तिरपालों का वितरण किया गया। तहसीलदार आदित्य विशाल और मुख्य अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी की उपस्थिति में एसडीएम शशिकांत मणि ने जरूरतमंदों को तिरपाल दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

130 जरूरतमंदों को बांटे तिरपाल


मोहम्मदी। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को पंचायती राज सभापति लोकेंद्र प्रताप सिंह ने 130 महिला-पुरुषों को तिरपाल बांटे। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया ने बताया कि जरूरतमंदों को तिरपाल बांटे। इस मौके पर मनोज गुप्ता, सूरज मिश्रा, सामोद सिंह आदि मौजूद रहे।

किसान को तिरपाल देते हुए विधायक व साथ में डीएम। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें