फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड : लक्ष्य तीन हजार... आवेदन अब तक तीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंस्पायर अवार्ड योजना में छात्रों का पंजीकरण कराने में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं। अब तक सिर्फ इस योजना के लिए तीन आवेदन आए हैं। योजना में हर विद्यालय के पांच बच्चों के अच्छे सुझाव देने होंगे। चयनित होने के बाद मिलने वाली राशि से प्रोजेक्ट को गति दी जाएगी। वहीं, माध्यमिक विद्यालयों के 34 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कक्षा छह से 10 वीं तक के छात्र-छात्राओं में रचनात्मक व नवाचारी सोच विकसित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना शुरू की गई है। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच बच्चों का पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। आवेदन ऑनलाइन होंगे। योजना में 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना के लिए परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब तक मात्र तीन आवेदन ही किए गए हैं। योजना के नामित नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अब तक कुल 37 आवेदन मिले हैं। इसमें 34 आवेदन माध्यमिक के हैं। इस बार तीन हजार आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। परिषदीय स्कूल में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थी और माध्यमिक में कक्षा दस तक के छात्र-छात्राएं अपने विचार देंगे।
सभी स्कूलों से पांच आवेदन लिए जाने का लक्ष्य है। बता दें कि योजना के तहत चयन होने वाले माडल पर छात्र को दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। छात्र इस राशि से अपने मॉडल को और बेहतर करने में खर्च कर सकता है। शासन इस प्रोत्साहन राशि को डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में भेजता है। अनिल कुमार ने बताया कि भले ही 15 सितंबर अंतिम तिथि हो, लेकिन 31 अगस्त तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही बीईओ मॉनिटरिंग करेंगे। शासन की प्राथमिकताओं में यह योजना शामिल है, लक्ष्य पूरा कराया जाएगा।
प्रवीण कुमार तिवारी बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें