फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: 'घर में घुसकर औरतों को बेइज्जत करेंगे...', दरोगा का ऑडियो वायरल, लाइन हाजिर

Sat, 30 Nov 2024 03:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाने के एक दरोगा का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करते सुने जा रहे हैं। इसके बाद दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां में तैनात एक दरोगा का सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में वह जाति विशेष के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करते हुए सुने जा रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद उक्त समाज में आक्रोश है। वहीं दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वायरल ऑडियो दरोगा राघवेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराने की बात कही है। बताया जा रहा है कि किसी मामले को लेकर महिला प्रधान से दरोगा बात कर रहे हैं। बातचीत में दरोगा ने अपनी जाति बताते हुए कहा कि वह बदतमीज किस्म के आदमी हैं। अच्छे के लिए अच्छे हैं। जाति विशेष के पैर छूते हैं, लेकिन पैर पकड़कर पटकना भी पसंद करते हैं। 

'रात दो बजे घर में घुसेंगे'
किसी मामले को लेकर कहते सुने जा रहे हैं कि उन्होंने कह दिया है- अगर दस बजे नहीं आए तो रात दो बजे घर में घुसेंगे। औरतों-बच्चों को बेइज्जत भी करेंगे और उठाकर ले जाएंगे। जिससे कहना हो कह देना। 36 सेकेंड के इस ऑडियो को सुनने के बाद लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन


Bareilly News: गली से गुजर रही थी अनुसूचित जाति के युवक की बरात, तभी शराबी ने निकाला तमंचा... मची भगदड़
विज्ञापन


सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। ऑडियो में एक महिला ग्राम प्रधान और दरोगा राघवेंद्र की आवाज बताई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें