फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब का स्थापना दिवस मनाया

Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मीनू प्रथम
इनरव्हील क्लब का स्थापना दिवस समारोह अध्यक्ष उमा पितरिया की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब के प्रारंभिक सदस्यों माया सेठ, छाया गुप्ता, माधुरी निगम, पूनम आगा, सरोज भल्ला और सभी पूर्व अध्यक्षों रोचना अग्रवाल, सुषमा जैन, मधूलिका त्रिपाठी और अर्चना गुप्ता को सम्मानित किया गया। 
इस मौके पर वन मिनट गेम, फैंसी ड्रेस, नाटक, गीत और नृत्य पेश किए गए। फैंसी ड्रेस में मीनू गुप्ता विजेता रहीं। गीत प्रस्तुतिकरण में आशा दीक्षित, शशि सक्सेना, कीर्ति गुप्ता, रितु सिंह, उमा रानी अग्रवाल और नगर अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने गीत पेश कर सभी का मन मोह लिया। होली नृत्य चरनजीत, हरजीत और जगजीत कौर मिलकर पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षाप्रद नाटक अनपढ़ बहू ने सबकी प्रशंसा हासिल की। इसे अर्चना गुप्ता, उमा पितरिया, आशा दीक्षित, शशि सक्सेना ने पेश किया। इस मौके पर नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सचिव शिल्पी गुप्ता, सदस्य  अर्चना मौर्या, मधु गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, विजय लक्ष्मी ने अपना योगदान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें