- होली मिलन समारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोचक प्रतियोगिताएं
शहर में होली मिलन समारोह का सिलसिला जारी है। रविवार को कई संगठनों का होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। अग्रवाल महिला संघ का होली मिलन महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। संघ की अध्यक्ष डॉ. रुचिका अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि आयोजित की गईं। हाउजी और लकी ड्रा जैसी प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का आकर्षण रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में पल्लवी गुप्ता और जसविंदर कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सौम्या प्रथम, खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। मध्यम वर्ग में माही अग्रवाल प्रथम, वेदिका अग्रवाल द्वितीय, यशि अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि कनिष्ठ वर्ग में मान्या अग्रवाल प्रथम, अविका अग्रवाल द्वितीय और आरनव अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। फैंसी ड्रेस में सौम्या अग्रवाल प्रथम और कविता अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहीं।
लिखित गेम और रंग पहचानो प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम, ममता अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। शहर पहचानो में राशि प्रथम, पूनम द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन दीपा अग्रवाल और सौम्या डालमियां ने किया। इस मौके पर अंजू, अरुणा, सीमा, संगीता, शिवानी, श्वेता, पूनम, नेहा, स्नेहा, ममता, प्रीति, राशि और नीतू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन की सदस्यों ओर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मौर्य महासभा के होली मिलन समारोह में सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई। समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में विश्वनाथ मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, अर्चना मौर्य, जंडैल सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार मौर्य, राधेश्याम मौर्य, बालक राम मौर्य, देवराज मौर्य, मोहन लाल मौर्य, रामजी मौर्य, शिव गोविंद कुशवाहा, रमेश कुमार, डॉ. सुधीर मौर्य, राम बहादुर मौर्य आदि ने अपने विचार रखे।
कसेरा समाज का होली मिलन समारोह जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ सिंह के आवास पर संपन्न हुआ। मौजूद लोगों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार कसेरा ने कहा कि कम खाएं, लेकिन अपनी बिटिया को अवश्य पढ़ाएं। पढ़ी लिखी लड़की ही देश का भविष्य है। बैठक में राधे श्याम, संजय कुमार, अरुण कुमार, प्रभात कुमार सिंह, प्रतीक कुमार सिंह, राघव कुमार, अर्श कुमार, जयंत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।