फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्प्रूवमेंट परीक्षा के आवेदन 12 तक

Sat, 04 Jul 2015 10:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल परीक्षा की इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए 12 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यार्थियों से अपने प्रधानाचार्य के माध्यम से आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी गुप्ता ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थी 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यार्थी पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा शुल्क 256.00 रुपये तथा एक प्रार्थनापत्र के साथ अंकपत्र की छायाप्रति संलग्न कर प्रस्तुत कर दें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सभी विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क एक मुश्त कोषागार में चालान के माध्यम से जमाकर शुल्क का विवरण तथा संबंधित छात्र का अनुक्रमांक एवं उसके इंपू्रवमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विषय को 12 जुलाई तक अपने विद्यालय के पासवर्ड से वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर दें। डीआईओएस ने बताया कि इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जुलाई से 25 जुलाई के मध्य संबंधित प्रधानाचार्यों द्वारा कराई जाएंगी। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे लोग आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित विषयवार अंकों की सूची संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 28 जुलाई तक अवश्य उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें