फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिकुपोषित बच्चों का जाना हाल

Wed, 22 Jul 2015 06:52 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के तहत बीएसए डॉ. ओपी राय ने गोद ली हुई ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मजरा दुलारेपुर मे बुधवार को चौपाल लगाकर कुपोषित और अतिकुपोषत बच्चों का हाल जाना। चौपाल में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और स्वास्थ्य महकमा नदारद मिला। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चौपाल में आए बच्चों के अभिभावकों को कुपोषण से लड़ने के उपाय बतला कर बच्चों का वजन लिया।
विज्ञापन

 ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मजरा दुलारेपुर के प्राथमिक स्कूल में अतिकुपोषित बच्चों का हाल जानने पहुंचे बीएसए ने वहां मौजूद अभिभावकों से बच्चों की सेहत का हाल जानने के बाद उन्हें कुपोषण से बचाव के उपाय बताए। कहा कि नियमित जांच और इलाज से कुपोषण से आसानी से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने गर्भवती और धात्री महिलाओं से इस अवस्था में गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पौष्टिक आहार को लेने के लिए कहा। कहा कि इस दौरान पौष्टिक आहार लेने से महिलाओं में खून की कमी नहीं होती, इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। बीएसए ने चौपाल में आए कुपोषित बच्चों का मशीन से वजन लिया। इसमें कुपोषित बच्ची छाया देवी का वजन दस किलो मिलने पर उन्होंने संतोष जताते हुए कार्यकत्री निमेश्वरी देवी की सराहना की। चौपाल में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सरोजनी देवी पूर्व सूचना के बाद भी नहीं पहुंचीं। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित डीएम को भेज दी। बीएसए की चौपाल में स्वास्थ्य विभाग से भी किसी ने प्रतिनिधित्व नहीं किया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है। इस मौके पर बीईओ विनोद गौतम, जिला समन्वयक एमडीएम रितु राज सिंह, ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम, वीरेन्द्र कुमार गौतम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री निमेश्वरी देवी सहित महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें