इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर खीरी की नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत- संस्था
लखीमपुर खीरी। इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर खीरी का अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष पारुल श्रीवास्तव, सचिव पद रूपाली शुक्ला व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मधुरिमा मिश्रा को सौंपी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्लब की वरिष्ठ सदस्य दिव्या शर्मा ने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर 10 से अधिक लोगों ने नेत्रदान के लिए फॉर्म भरकर समाजसेवा का संकल्प लिया। संचालन शिल्पी गुप्ता ने किया। नीरू बरनवाल, छाया गुप्ता, सरोज गुप्ता, मधुलिका त्रिपाठी, कीर्ति गुप्ता, आशा दीक्षित, कुसुम सिंह आदि मौजूद रहीं।