फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरुही फार्म को 76 रन से हराकर मदनापुर रहा विजेता

विज्ञापन
टूर्नामेंट जीतने के बाद खुशी का इजहार करते विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
निघासन। गोविंदपुर प्रीमियर लीग सीजन पांच का फाइनल मुकाबला रविवार को गोविंदपुर के खेल मैदान में हुआ। इसमें मदनापुर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरुही फार्म को 76 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मदनापुर इलेवन की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को 20 ओवर में 172 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सचिन चौधरी ने 18 गेंदों में 30 रन, हरभजन सिंह ने 11 गेंदों में 21 रन, अनुज जायसवाल उर्फ छोटू ने 25 रन, बिजेंद्र ने 21 रन और कप्तान सूर्य ने 16 रन बनाए।
बरुही फार्म की ओर से अशफाक हाशमी ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि फहीम अली महंगे साबित हुए, उनके तीन ओवर में 45 रन ही बने। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरुही फार्म की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। सलामी बल्लेबाज राजा ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए, बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। पूरी टीम महज 96 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह मदनापुर ने 76 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन



सम्मान और पुरस्कार
फाइनल के बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता मदनापुर इलेवन को ट्रॉफी के साथ 11,000 की नकद राशि प्रदान की गई। उपविजेता बरुही फार्म को ट्रॉफी और 5,100 की धनराशि दी गई। मैन ऑफ द मैच का खिताब सचिन चौधरी को तो मैन ऑफ द सीरीज अशफाक हाशमी को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें