लखीमपुर खीरी। मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समस्त जानकारी रखने के लिए शासन ने ई-कवच पोर्टल तैयार किया है। इसके संचालन को लेकर मंगलवार को सीएमओ ऑफिस सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा।
एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने ई-कवच पोर्टल के बारे में सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की परिकल्पना को साकार करते हुए सीएम योगी ने अक्टूबर 2020 में डिजिटल हेल्थ एप्लीकेशन लागू किया।
उन्होंने बताया कि इस पर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप प्रबंधन, गर्भवती महिलाओं की डिस्टल ट्रैकिंग, बाल स्वास्थ्य की स्थिति और सेवाएं, एफएलडब्लू की कार्य योजना, एफएलडब्लू के लिए डिजिटल ड्यूलिस्ट, तत्काल कार्यवाही के लिए सही समय की जानकारी देना, परामर्श के लिए वीडियो कॉल, स्वास्थ्य संबंधित संदेश प्रसारित करना आदि शामिल हैं।
इसे पूरी तरह से लागू करना है। स्टेट से हिमांशु प्रताप सिंह, बीपीएम अनिल यादव, डीएफपीएलएम पद्माकर, अरशद खान सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।