फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल की तालों में विदेशी व साइबेरियन पक्षियों की आमद शुरू

विज्ञापन
नेपाल के घोड़ाघोड़ी ताल में कलरव करते साइबेरियन पक्षी। फाइल फोटो
विज्ञापन
धनगढ़ी। हर साल की तरह इस बार भी सर्दी मौसम का समय काटने के लिए साइबेरियन पक्षियों की नेपाल के कैलाली व कंचनपुर जिले के घोड़ाघोड़ी व पुरैना ताल में आवाजाही शुरू हो गई है। सर्दी के मौसम में विदेशी पक्षियों के तालों में रुकने से ताल-तलैयों में रौनक देखने के साथ ही सैलानियों की चहल-पहल भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


साइबेरिया व उत्तरी क्षेत्र में भीषण ठंड से बचने के लिए साइबेरिया, मंगोलिया और रूस से जलपक्षी हर साल नेपाल के ताल-तलैया में आकर सर्दी भर के लिए अपना डेरा जमा लेते हैं। इस साल भी कैलाली के घोड़ाघोड़ी में बनी वर्ड सेंचुरी ताल समेत नकरोड़, महादेव, लौकाहा, भौकाहा, चिरैया, कोइलही, सोनिया, रूपियाहा, जनमेहटा व घोड़ा तालों में इनकी आमद शुरू हो गई है।
कंचनपुर जिले के पुरैना समेत अन्य तालों में सिंदूरी हंस, हरे गले वाले हंस, लंबी पूंछ वाले हंस, पनडुब्बी चिड़िया, जलेबा समेत पक्षियों की विभिन्न प्रजाति के साइबेरिया व विदेशी जलपक्षी हजारों किलोमीटर का सफर तय कर आ चुके हैं। यह नवंबर से फरवरी माह तक इन तालों में रूककर वापसी करेंगे। सर्दी के मौसम के अंत में यह अपने देशों के लिए भारत होते हुए श्रीलंका के रास्ते से वापसी करते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों नेपाल के ताल-तलैया में विदेशी पक्षियों के आने से रौनक बनी हुई है। जो सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बता दें कि विदेशी पक्षियों के अलावा भी घोड़ाघोड़ी ताल में 70 और भजनी नगर पालिका के पुरैना ताल में करीब 74 प्रजाति के जल पक्षी निवास करते हैं।

नेपाल के घोड़ाघोड़ी ताल में कलरव करते साइबेरियन पक्षी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें