फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मसालों में महंगाई की चुभन, तेल-दाल ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Wed, 03 Jun 2026 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आशीष गुप्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महंगाई का असर अब रसोई पर साफ दिखाई देने लगा है। खाद्य तेल, दाल, मसाले और मेवों के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ी है, जिसका असर खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा असर मसालों और खाद्य तेल पर दिख रहा है। मसालों के दाम 20 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। धनिया पिसी 120 से बढ़कर 150 रुपये किलो और मिर्च 240 से बढ़कर 260 रुपये किलो हो गई है। अरहर दाल 110 से 120 रुपये और उड़द दाल 90 से 100 रुपये किलो पहुंच गई है। सरसों का तेल 170 से बढ़कर 190 रुपये और रिफाइंड 135 से 145 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
मेवों के दाम में भी तेजी आई है। किशमिश 600 से 650 रुपये, छुआरा 270 से 290 रुपये, काजू टुकड़ा 1000 से 1100 रुपये और बादाम 1100 से 1250 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन



ट्रांसपोर्ट महंगा होने से तेल, दाल, मसाला समेत अधिकांश खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हैं। कीमतों में करीब 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। इसका असर बिक्री पर भी पड़ा है और खरीदारी करीब 10 प्रतिशत तक घटी है।
विज्ञापन

-आशीष गुप्ता, किराना व्यापारी


मेवों के दाम में आए उछाल से बिक्री लगभग 20 प्रतिशत प्रभावित हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव और परिवहन लागत का असर बाजार पर दिखाई दे रहा है।
-फहीम, मेवा व्यापारी
-
ये हैं दाम
खाद्य पदार्थ | पहले | अब (रुपये प्रति किलो/लीटर)
सरसों का तेल - 170 | 190
रिफाइंड — 135 | 145
धनिया पिसी — 120 | 150
मिर्च — 240 | 260
हल्दी — 440 | 480
अरहर दाल — 110 | 120
चना दाल — 70 | 75
उड़द दाल — 90 | 100
छुआरा — 270 | 290
किशमिश — 600 | 650
काजू टुकड़ा — 1000 | 1100
बादाम — 1100 | 1250

आशीष गुप्ता

आशीष गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें