फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में लगातार बढ़ रहे संक्रमित

विज्ञापन
गोला में सीज नानक पुलिस चौकी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर में मोहल्ला कुम्हारन टोला, भारत भूषण कॉलोनी, केडिया फार्म, मथुरानगर, लांबानगर, पंजाबी कॉलोनी, मुन्नूगंज, तीर्थ, ऊंची भूड़, नीची भूड़, पश्चिमी दीक्षिताना, वीरेंद्रनगर कॉलोनी आदि में कोरोना पॉजिटिव मिलने से 34 कंटेन्मेंट जोन बन चुके हैं, जहां अब भी 27 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। संक्रमण रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार बंद करने का समय भी कम कर दिया है।
विज्ञापन

नगर में बढ़ती संक्रमितों की संख्या से चिंतित एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने पालिका कर्मियों के साथ नगर के कई कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण कर लोगों को सावधानी बरतने और शासन के प्रतिबंधों का पालन करने पर जोर दिया।
नानक पुलिस चौकी सील
गोला गोकर्णनाथ। नानक चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि चौकी के दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वह चौकी पर ही रहते थे। इसलिए उन्हें वहीं होम क्वारंटीन कर चौकी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

अशोक चौराहा पर दो दिन बंधी रहती है रस्सी
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार और रविवार को अशोक चौराहा पर रस्सी बांधकर लखीमपुर रोड, खुटार रोड, मिल रोड, मोहम्मदी रोड और अलीगंज रोड को बंद कर दिया जाता है। ताकि अनलॉक में भी शासन के प्रतिबंधों का पालन हो सके। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि आपात सेवाओं के वाहन आने पर उन्हें निकलने दिया जाता है। चौराहे पर दिन रात पुलिस का कड़ा पहरा भी रहता है।
मैलानी में संक्रमित युवक के परिवारवालों सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले
मैलानी। लखीमपुर से आई मेडिकल मोबाइल यूनिट ने शनिवार को फिर सच्चिदानंद धर्मशाला में कैंप लगाकर रैपिड टेस्ट किया। जिसमें 50 लोगों की जांच में पहले से संक्रमित युवक के दो भाई, मां, एक चाचा और चाची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा इसी मोहल्ले का एक और युवक कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कुल छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस प्रकार यहां अबकोरोना संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम में डॉक्टर जमील अहमद, अभिषेक कुमार, महिमा, प्रीति शामिल रहे। इसके बाद बांकेगंज से आई टीम ने भी जांच की, जिसमें बांकेगंज सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ सुशील कुमार, फार्मासिस्ट तुषार वर्मा, अनिल पाल, मनोज गौड़ धर्मवीर आदि शामिल रहे। डॉ सुशील कुमार ने बताया कोरोना संक्रमित मिले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमित युवक के जिन परिवारवालों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनका पीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा।
इधर, मोहल्ला धर्मशाला में मस्जिद के पीछे रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर युवक ने पलिया में एंटीजन टेस्ट करवाया था। सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन ने बताया कि युवक को सुबह छह बजे एंबुलेंस से कोविड-19 हॉस्पिटल जगसड़ भेज दिया गया है। उधर, नगर पंचायत ने संक्रमित युवक के घर को जाने वाली गली को हर तरफ से सील कर दिया है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर शनिवार और रविवार पहले से ही सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। चूंकि संक्रमित युवक के पिता की मेन मार्केट में दुकान है, लिहाजा एहतियात बरतते हुए मेन मार्केट और संक्रमित युवक की गली को सैनिटाइज करवाया गया है। रविवार को नगर की गली मोहल्लों को भी सैनिटाइज करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें