फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उद्योग वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री ने किया सुक्खा बंदरगाह का निरीक्षण

Mon, 30 Jun 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी के कंचनपुर ​में बंदरगाह का जायजा लेते पहुंचे मंत्री दामोदर भंडारी। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी। उद्योग वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने दोदोधरा सुक्खा बंदरगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने शीघ्र ही इस बंदरगाह का भारत व नेपाल दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किए जाने की बात कही है। इसकी रूपरेखा के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली आगामी भारत भ्रमण के दौरान योजना बनाएंगे।
विज्ञापन


सीमा से लगे कंचनपुर जिले में स्थित दोदोधरा चांदनी सुक्खा बंदरगाह के निर्माण स्थल का शनिवार की देर शाम उद्योग वाणिज्य व आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि नेपाल व भारत के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से इसका जल्द शिलान्यास करेंगे। कहा कि आगामी भारत भ्रमण के दौरान नेपाल प्रधानमंत्री केपी ओली इसके लेकर विचार विमर्श करेंगे। भारतीय राजदूत के साथ तारीख का तय होना बाकी रह गया है। बता दें कि सुक्खा बंदरगाह के लिए भारतीय कंपनी को ठेका मिल चुका है और नेपाल सरकार की तरफ से उक्त स्थान पर करीब 1593 पेड़ों का कटान कराया जा चुका है। नेपाल सरकार निर्माण कार्य व जमीन का स्वामित्व हस्तांतरण होने के बाद शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें