फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर इंडो-नेपाल सीमा सील

Mon, 04 Dec 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा। 
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पैट्रोलिंग करते एसएसबी और नेपाल के एपीफ जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात दिसंबर को शाम पांच बजे खुलेगी सीमा
विज्ञापन


नेपाल में विधायक व सांसद के होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार को शाम पांच बजे इंडो-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया। इससे पहले बॉर्डर को सील करने को लेकर गदनियां एसएसबी मुख्यालय पर अधिकारियों की बैठक हुई थी।  
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल में विधायक व सांसद के होने वाले चुनाव को लेकर बीते दिनों एसएसबी के गदनियां मुख्यालय पर भारत व नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें सीमा को सील करने पर विचार हुआ था। रविवार को दोबारा स्थानीय अधिकारियों ने नेपाल के स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बॉर्डर को 72 घंटे सील करने पर वार्ता की थी। इसी को लेकर सोमवार की शाम पांच बजे से बॉर्डर को सील कर दिया गया है। अब यह बॉर्डर सात दिसंबर की शाम पांच बजे खोला जाएगा। बॉर्डर बंद होने से आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अब केवल जरूरतमंदों को ही आईडी दिखाकर जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें