फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास रजिस्ट्रेशन में 11 ब्लॉक रहे फिसड्डी

Thu, 23 Apr 2015 06:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2015-16 के लाभार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अधिकारियों ने जिले में 16664 लाभार्थियों का चयन किया है। इसमें बिजुआ, पसगवां, धौरहरा और ईसानगर ब्लाक में सबसे ज्यादा लाभार्थी चयनित किए गए हैं। इंदिरा आवास के लिए पात्रों की सूची बनाने में जिले के 11 ब्लाक फिसड्डी रहे हैं। इस पर आला अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए पात्र लाभार्थियों के चयन की आखिरी तिथि 30 अप्रैल तय कर दी है। इसके बाद लापरवाही मिलने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों और उनके लिपिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों द्वारा इंदिरा आवासों के लाभार्थियों का जो भी रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। वही वर्ष 2015-16 का वार्षिक लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया जाएगा। पीडी ने निर्देश दिया कि चूंकि योजना के अंतर्गत आखिरी तिथि 30 अप्रैल कर दी गई है, इसलिए पीछे रहने वाले खंड विकास अधिकारी बीपीएल और इंदिरा आवासों के लाभार्थियों की फाइनल सूची जल्द उपलब्ध करा दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इस बार सूची में पात्र लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले खंड विकास अधिकारियों और लिपिकों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किस ब्लाक में कितना हुए रजिस्ट्रेशन
बांकेगंज         555
बेहजम          299
बिजुआ         1917
धौरहरा         3964
ईसानगर        2768
कुंभी             294
लखीमपुर         550
मितौली           382
मोहम्मदी          609
नकहा             217
निघासन           740
पलिया            364
पसगवां          2342
फूलबेहड़          922
रमियाबेंहड़          741

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें