- चीनी उत्पादों का किया विरोध, मौजूद रहे अभिभावक
सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों ने चीनी उत्पादों के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। इसमें चीन के विरोध में नारे लगाते हुए भारत माता का जयघोष किया। लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। रैली में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रबंधक ने लोगों से अपील की कि इस दीवाली चायनीज उत्पादों का प्रयोग न करें। मिट्टी के दीपक जलाएं। रैली रोडवेज बस स्टैंड होते हुए सौजन्या चौराहे पर पहुंची, जहां भारी मात्रा में चायनीज उत्पादों, बिजली झालर, मोबाइल, खेल खिलौने आदि वस्तुओं की होली जलाई। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष राहुल तिवारी और संरक्षक राजीव तिवारी, केपी मिश्र, विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि सक्सेना, शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रभा शर्मा, ऊषा मिश्रा, पूजा शुक्ला, दीक्षा परिहार, रवि पांडेय, अमित गुप्ता, कुलदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उधर, अरुणा फाउंडेशन ऑफ एजूकेशन ने चायनीज उत्पादों के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए चीन का पुतला जलाया। लोगों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाए की अपील की। इस मौके पर सौरभ त्रिवेदी, कुलदीप सिंह, विभोर गुप्ता, सचिन वर्मा, राजेश त्रिवेदी, सुजीत, अवधेश गुप्ता, राजन, विनोद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।