लखीमपुर खीरी। देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला स्वाधीनता दिवस समारोह परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण, अमर शहीदों को नमन करने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में हुआ, जहां डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर राष्ट्रगान प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को डीएम ने पुरस्कृत किया। कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों का माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि हमारे अनगिनत देशभक्तों और अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके अपना सब कुछ न्यौछावर करके हमें जो स्वाधीनता दिलाई है। उसकी रक्षा करते हुए आर्थिक और सामाजिक स्वाधीनता लाने का दायित्व विशेष तौर पर नई पीढ़ी पर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज का निर्माण प्रेम और सद्भावना से होता है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का अधिक से अधिक प्रयास किया जाएगा। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महापुरुषों के बलिदान से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उधर, विकास भवन में सीडीओ अरविंद सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अमरेश कुमार मौर्य, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव जाहिद खां, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर उपस्थित रहे।
तहसील क्षेत्रों में भी शान से फहराया गया तिरंगा
पलियाकलां तहसील परिसर में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां, ईओ महेंद्र कुमार चौधरी ने, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने,ब्लॉक में बीडीओ डा. विनय कुमार, सीएचसी में प्रभारी अधीक्षक डा. हरेंद्र वरुण, बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबंधक गोविन्द गर्ग, उप प्रबंधक राजेश भारतीय मौजूद रहे। गोल्डन फ्लावर स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक मलकीत कौर ने किया। चेयरमैन जसमेल सिंह, एमडी हरदीप कौर ने ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार ने कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला ने, बजाज हिंदुस्तान शुगर चीनी मिल में यूनिट हेड प्रदीप कुमार सालार, जिला सहकारी बैंक पलिया व मरुआ पश्चिम सोसायटी में ध्वजारोहण किया गया। रोटरी क्लब द्वारा आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में अध्यक्ष गगन मिश्रा ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अध्यक्ष चांद कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया गया।
मझगईं कस्बा सहित आसपास के गांव नौगवां, तिलोकपुर, बेलाकलां, कोठिया, बल्लीपुर, भगवंतनगर, गुलराटांडा, तिकोनाफार्म में स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इधर,संपूर्णानगर में स्वतंत्रता दिवस के सादगी के साथ मनाया गया। मिल गेट पर व्यापारियों ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, विजय शंकर, सत्यम, मोहन मदेशिया, प्ररमानन्द, वैभव, संजय मदेशिया आदि मौजूद रहे। वहीं महंगापुर में गुरू तेग बहादुर स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। सीमा क्षेत्र में एसएसबी ने आम नागरिकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
मितौली तहसील भवन पर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने,ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ सीडी पांडे ने ध्वजारोहण किया।
गोला में शान से लहराया तिरंगा
गोला गोकर्णनाथ तहसील में एसडीएम अखिलेश यादव, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ब्लॉक परिसर में बीडीओ आरके सिंह, कोतवाली में सीओ आरके वर्मा, सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा, बजाज हिंदुस्थान शुगर लि में एमडी अशोक कुमार गुप्ता, रोडवेज डिपो में एआरएम एसके नागर के साथ कोरोना योद्धा सुरेशचंद राठौर, प्रमोद मिश्र, आलोक अवस्थी, सीजीएनपीजी कॉलेज प्राचार्य नवनीत तोमर, जेके कन्या डिग्री कॉलेज में प्रबंधक जया अग्निहोत्री, फैकेल्टी ऑफ फार्मेसी जेएस विश्वविद्यालय में डायरेक्टर डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं मधु त्रिपाठी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. त्रिभुवननाथ पुरवार, श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में एमडी विधायक अरविंद गिरि, कृषक समाज इंटर कॉलेज में राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा, नवोदय इंटर कॉलेज में विनोद वर्मा, पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. आत्मप्रकाश दीक्षित और प्रबंधक विजय माहेश्वरी, चिल्ड्रेंस एकेडमी में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया।
ममरी सरस्वती विद्या मंदिर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान रामनरेश वर्मा, लंदनपुरग्रंट के स्कूलों में प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह, परेली, झारा, भिम्मापुर, बगचन के स्कूल में प्रधान विजेंद्र पटेल ने ध्वजारोहण किया।
संसारपुर में आर्यवर्त बैंक में प्रबंधक जलबहादुर सिंह, पुलिस चौकी में प्रभारी सतीशचंद यादव, जिला सहकारी बैंक में प्रबंधक शंभूशरण, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद वर्मा, सोबरन इंटर कॉलेज में गिराज शंकर ने झंडारोहण किया। अमीरनगर में कुंभी चीनी मिल में इकाई प्रमुख सुनील कुमार यादव, सहकारी समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह सिसोदिया, बस्तौली में प्रधानपति विजय शुक्ला, गंगापुर में ग्राम प्रधान लखबीर सिंह, हरीनगर में प्रधान मेजर सिंह, कुंभी में ग्राम प्रधान रामलखन सिंह सूर्यवंशी, अमीरनगर में प्रधानपति इरफान खां ने ध्वजारोहण किया। बिझौली में नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कॉलेज करनपुर में प्रबंधक चौधरी महावीर सिंह, प्राथमिक विद्यालय लुधौरा में जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया, ग्राम प्रधान कलीम ने ध्वजारोहण किया।
रोशननगर बरगदिया के सिद्धार्थ इंटर कॉलेज और मदरसा गुलशन ए मदीना में प्रबंधक रामनरेश, आर्यावर्त बैंक में रंजीत कुमार, सचिवालय में ग्राम प्रधान रियाजत अली ने ध्वजारोहण किया। गुलरिया स्थित चीनी मिल में अधिशासी अध्यक्ष एनके अग्रवाल, केएयूके इंटर कॉलेज पड़रिया तुला में प्रबंधक आरए उस्मानी, पीके इंटर कॉलेज में प्रबंधक पंकज बाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। भीखमपुर में कस्बे में अमर शहीद राजनारायण मिश्र की मूर्ति, सहकारी समिति पर अध्यक्ष शिवगोविंद मिश्र, आर्यावर्त बैंक में शाखा प्रबंधक मोहित गंगवार, गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज मढिया में प्रबंधक धर्मेंद्र ने ध्वजारोहण किया।
मैलानी नगर पंचायत कार्यालय में चेयरपर्सन सत्यवती ने ध्वजारोहण किया। ईओ बृजेश कुमार सविता ने स्वच्छता अभियान पर जोर देते हुए सभी से नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में चेयरनर्सन सत्यवती, प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप, सदस्य, अचला शर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
बरवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, चंदन लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर में प्रबंधक सुरजन लाल वर्मा, आदर्श इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी, पुलिस चौकी पर प्रभारी सुनील कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय सेमरा जानीपुर में ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, पैकीपुर सहकारी समिति पर अध्यक्ष लाल बहादुर वर्मा, कालिका प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अधर गुप्ता ने तिरंगा फहराया।
मोहम्मदी तहसील में एसडीएम स्वाति शुक्ला ने, नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका परिसर, कोतवाली में इंस्पेक्टर संजय त्यागी, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पैतृक गांव किसान सहकारी समिति राजापुर बैनी में ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष देवेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने नगर के स्कूल टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में एडवोकेट आनंद कुमार गुप्ता, दून पब्लिक स्कूल में डॉ गुरुमेजर सिंह, यूडीसीए में प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर में देवेंद्र मोहन रस्तोगी, पीडी कॉलेज में प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता ने, जेपी कॉलेज के प्रबंधक अवनीश कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
पसगवां सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा,कोतवाली में आदर्श कुमार सिंह, ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ अमित सिंह,उच्च प्राथमिक विद्यालय जमिरहा में प्रधान सुशील गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। पीके कॉन्वेंट में प्रबंधक राकेश चंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
मितौली जवाहर नवोदय विद्यालय रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ, जिसमें विद्यालय के पूर्व में छात्र रहे इमरान, सब इंस्पेक्टर अखिलेश, शिक्षक विमल, इंजीनियर आशीष आदि ने पौधरोपण किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे