- बच्चों ने स्कूलों में पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जिले भर में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सरकारी कार्यालयों और विद्यालय भवनों पर शान से तिरंगा लहराया। राष्ट्रगान और वंदेमातरम से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूली बच्चों ने ध्वजारोहण से पहले नगर और गांव की गलियों में प्रभातफेरी निकाली।
पलियाकलां। तहसील में एसडीएम शादाब असलम, थाने में सीओ एलडी भारती ने, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने, बीएचएल चीनी मिल में यूनिट हेड राकेश यादव, गुरुनानक देव कन्या विद्यालय में प्रबंधक हरविंदर पाल सिंह स्वीट, बलदेव वैदिक इंटर कालेज में सीओ एलडी भारती, एडमांटन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक एमएफ जैदी और प्रधानाचार्य शहनाज खान ने ध्वजारोहण किया।
गुरुकुल एकेडमी में प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, दि इंडियन एकेडमी में प्रबंधक उमेश गुप्ता, प्रधानाचार्य उषा इमैनुएल, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल में संस्थापक मलकीत कौर, चेयरमैन जसमेल सिंह मांगट, एमडी हरदीप कौर मांगट, पलिया मांटेंसरी स्कूल में अध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग, प्रबंधक अनूप गुप्ता, दून इंटरनेशनल स्कूल में राजकुमार अग्रवाल, एप्टेक कंप्यूटर में चेयरपर्सन अलका गुप्ता, भीरा की विवेकानंद एकेडमी में प्रबंधक देवेंद्र कौर, नगर व्यापार मंडल में अध्यक्ष अनूप मिश्रा, पलिया नगर व्यापार में तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहानियां, भीरा रोड ट्रक यूनियन, पलिया बार एसोसिएशन में अध्यक्ष राम प्रकाश पाल, आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय में समाजसेवी आलोक मिश्रा, नगर कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पलिया खुर्द में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैजनाथ दीक्षित के स्मारक स्थल पर भभूति देवी ने ध्वजारोहण किया। पेस संस्था द्वारा मकनपुर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक में कार्यक्रम हुआ। यहां ध्वाजारोहण प्रधान कर्मजीत सिंह, एडीओ दिनेश चंद्र द्विवेदीए संस्था निदेशक टी थामसन ने किया। डब्ल्यूटीआई ने एअरसेल के माध्यम से ग्राम मझौरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण कर वन्यजीवों के प्रति जागरुकता फैलाई।
दुधवा टाईगर रिजर्व मेें डीडी महावीर कौजलगि ने ध्वाजारोहण किया। इसमें वार्डन एनके उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, कस्टम आफिस, भारतीय स्टेट बैंक सहित सभी बैंकों डाकघर, ब्लाक मंडी समिति आदि में भी ध्वजारोहण किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। गणतंत्र दिवस पर तहसील में एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कोतवाली में सीओ अनुराग दर्शन, कृषक समाज इंटर कालेज में सांसद प्रबंधक रविप्रकाश वर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री आतिफ रजा, सरस्वती विद्या निकेतन में नपाप अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, गुरु हरिकिशन डिग्री कालेज में डॉ. निर्मल सिंह, जेके कन्या महाविद्यालय में वरुण अग्रवाल, नवोदय इंटर कालेज और नवोदय एकेडमी में सभापति रामसहाय वर्मा, प्रबंधक हरद्वारीलाल वर्मा, सिल्वर सिटी एकेडमी में महेंद्र कुमार साहनी, गोला मदरसा में विश्व मुस्लिम बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष अमन खान आमिर, कमला मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में प्रबंधक डॉ जेपी जायसवाल, मां शारदे विद्या मंदिर में प्रधान नजमा खान, सेंट बिलाल में बहीदुल्ला खां, शारदे ज्ञान मंदिर में शैलेंद्र सक्सेना, पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर में संजय तिवारी, ममता बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक अमर फतेहपुरी, फतेहपुरी छात्रावास में संरक्षिका ममता फतेहपुरी, माया मेमोरियल सरस्वती शिक्षा मंदिर ने अध्यक्ष रमेशचंद दीक्षित और प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, बजाज पब्लिक स्कूल और बजाज हिन्दुस्थान उमा विद्यालय में चीनी मिल के ग्रुप डायरेक्टर अशोक कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीडीसी महासंघ के प्रदेश सचिव अरुण अवस्थी ने झंडा फहराया। अहमदनगर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से प्रभातफेरी निकाली गई। अमर शहीद स्वर्गीय राजनरायन मिश्र के गांव भीखमपुर में हरिहर बाजपेयी, महेश पटवारी, मुकेश राठी और विजय सक्सेना ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।
निघासन। तहसील में एसडीएम रामप्रकाश, थाने में एसओ मनोज सिंह, गायत्री इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनोद सिंह, एब्लॉन पब्लिक स्कूल में मीनाक्षी कश्यप, डॉ. भीमराव अंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय में प्राचार्य निरूपमा दीक्षित, अवंतीबाई में प्रबंधक रतीराम लोधी, गुरुचरनदास शिक्षा निकेतन भजन पुरवा में लालपुर पूर्व प्रधान चेतराम यादव ने झंडा फहराया।
मोहम्मदी। नगर के पीडी भारतीय इंटर कालेज, जेपी कालेज, श्रीकृष्णा इंटर कालेज, कृष्णा महाविद्यालय, मोहम्मदी महाविद्यालय, शिशु निकेतन, यूडी चिल्ड्रेन्स एकेडमी, टीपीआरएस स्कूल, रामाश्रम इंटर कालेज, दून पब्लिक स्कूल के अलावा रोडवेज, तहसील परिसर, भारतीय स्टेट बैंक, जिला सहकारी बैंक सहित सभी जगहों पर ध्वज फहराया। कुंभी चीनी मिल में मुख्य महाप्रबंधक दिलीप अग्रवाल, मूलाराम स्मारक महाविद्यालय भीखमपुर में उप प्रबंधक विमल कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमीरनगर में प्रधानपति इरफान खां, मदरसा रिजविया अनवारूल कुरान मोहम्मदपुर, बस्तौली, मगदापुर, कुंभी, गंगापुर में झंडा फहराया। जंगबहादुरगंज अजबापुर चीनी मिल, केन ग्रोवर्स इंटर कालेज, भीखमपुर के स्कूल कालेजों, सरकारी प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण किया गया।
धौरहरा। एलीट एकेडमी, लबेदपुर के इस्लामिया स्कूल, समैसा में विधायक शमशेर बहादुर, ईसानगर में विधायक बालाप्रसाद अवस्थी, सीबीएल डिग्री कालेज में पूर्वमंत्री यशपाल चौधरी, लालजी पुरवा स्कूल में विनोद, धौरहरा तहसील में एसडीएम लवकुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
मितौली। केदार सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में प्रबंधक बृजेश सिंह, नवोदय विद्यालय में एसडीएम सैमुअल पॉल, ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख रामखेलावन, थाना कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी निष्ठा उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।
मैलानी। नगर पंचायत में चेयरमैन अनीता यादव ने थाने में एसओ अजय यादव ने झंडा फहराया। दि सिद्घि विनायक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर में प्रभातफेरी निकाली।
खीरी टाउन। खीरी एकता परिषद कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली निकाली। बाजूडीह गांव स्थित रघुवीर प्रसाद स्मारक इंटर कालेज और प्रभू दयाल रामसागर डिग्री कालेज में प्रबंधक रामसागर वर्मा ने ध्वजाराहण किया।
मझगईं। पंचायत भवन में ग्राम प्रधान सुरेश गौतम, बल्लीपुर में प्रधान सरस शुक्ला, त्रिलोकपुर पंचायत भवन में प्रधानपित सत्यवान सिंह, बेला में अरविंद कुमार प्रधान, कोठिया मेें नरेंद्र राना, गुलरा में शहादत प्रधानपति, मझगई में अवधेश गुप्ता, प्रधानपति, वनचौकी मझगईं में रेंजर राधेश्याम, मझगईं चौकी इंचार्ज रिषीदेव सिंह ने ध्वजारोहण किया।
महंगापुर। एसएसबी मुख्यालय पर प्रभारी कमांडेेंट कुमार राजीव रंजन, गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में संत बाबा गुरनाम सिंह, परसपुर सहकारी समिति में अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
ओयल। नगर पंचायत ओयल की अध्यक्ष प्रतिभा ने नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। नेशनल पब्लिक स्कूल मे प्रबंधक दीपाली अग्रवाल ने, मदरसा जामिया अरबिया उलूमुल कुरान में मदरसे के प्रबंधक मो. अजीम ने ध्वजारोहण किया।
ईसानगर। बीबीएलसी इंटर कालेज में मिल प्रबंधक आलोक सक्सेना, गोविंद शुगर मिल में कालेज प्राचार्य रामसिंह कटियार ने श्रीमती चन्द्रप्रभा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में भूतपूर्व सैनिक अनूप कुमार मिश्र, ऐरा बाल विद्यामंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक मोहन लाल शर्मा, जयगुरुदेव एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक जितेंद्र पाल गुप्ता ने गायत्री विद्या पीठ में जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव ने ध्वजारोहण किया।
बेलरायां। स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। चीनी मिल के प्रशासनिक भवन पर मिल उपाध्यक्ष अमनदीप, जीएम वीएस राजकुमार ने झंडा फहराया। डीसीबी में शाखा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने, सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य गन्ना अधिकारी रामजी सिंह ने पौधरोपण किया।
सिकंद्राबाद। ग्राम पंचायत सचिवालय में प्रधान के पति विपिन त्रिवेदी, अमेठी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में शहाब प्रधान, रामपुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पुत्र हारिश खां, प्रधानाध्यापक अनुपम, मदरसा जियाउल कुरान अमेठी में मौलाना अब्दुल अजीज, मिर्जा आदिल बेग ने, मदरसा रसीदिया बरकातिया में प्रधान के पति विपिन त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया।
ममरी। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय, इलाहाबाद बैंक, सत्यवती पटेल महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधान रामनरेश वर्मा, सरदार पटेल स्मारक इंटर कालेज, इंडियन चिल्ड्रेंस एकेडमी में नानचंद वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान राजीव वर्मा, सहकारी समिति में रामविलास वर्मा, हैदराबाद थाना में एसओ पीके मिश्र, वनरेंज महेशपुर में रेंजर एसएन यादव की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया। संसारपुर। लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में ग्राम प्रधान राम प्रसाद देवल, जिला सहकारी बैंक में पूर्व बैंक डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल, सोबरन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गिरजा शंकर वर्मा, जेपी कन्या इंटर कॉलेज मे प्रबंधक सुरजन लाल वर्मा, सरस्वती ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद वर्मा, सिसनौर के रामकली विद्या मंदिर में नंदराम गौतम, ग्राम झाला के दुर्गा विद्या मंदिर में बालक राम वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
अलीगंज। ओंकारदत्त स्मारक विद्यालय में वीरेंद्रपाल सिंह वर्मा, खालसा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य निर्मल सिंह, डीजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल, पुलिस चौकी, इलाहाबाद बैंक, किसान सेवा सहकारी समिति में ध्वजारोहण किया गया।
कुकरा। हसनैन इंटर कालेज में प्रबंध समिति अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, सहकारी समिति पर गुरुसेवक सिंह, प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अस्मत आरा, पूर्व माध्यमिक में फरहत फातिमा ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा लैलूननगर के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान बलविंदर सिंह चीमा ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
रजागंज। कस्बा क्षेत्र के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह, साहबदीन वर्मा जानकी देवी इंटरनेशनल पब्लिक कालेज में राघवेंद्र कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनपुर में ग्राम प्रधान रमाशंकर गौतम, पंजाब नेशनल बैंक में शाखा प्रबंधक मनीश कुमार, मां गायत्री महाविद्यालय खम्हौल में राजेश साहनी ने ध्वजारोहण किया।
बिजुआ। ब्लाक मुख्यालय और शहीद स्मारक पर ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह, जिला पंचायत इंटर कालेज में प्रधानाचार्य एसके मिश्रा, बिजुआ सहकारी संघ में अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला बब्लू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बझेड़ा में चरनपाल सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन पूर्णिमा मिश्रा, गुलरिया के गैलेक्सी एकेडमी और चीनी मिल में मिल के महाप्रबंधक गन्ना एस उपाध्याय, बसही के संत रंजीत सिंह स्कूल में गुरमेल सिंह, पीके इंटर कालेज में विधायक विनय तिवारी ने ध्वज फहराया।
सिंगाही। मेला मैदान में चेयरपर्सन अफरोज जहां, राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कालेज में जय शाह, भोजराज पंत कन्या स्कूल में सावित्री देवी पंत, भेडौरा के अंजुमन इस्लामिया में पूर्व प्रधान श्रीराम, सिटी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक योगेश पंत, सिंगाही पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव, मदरसा जामा मस्जिद सिंगाही में अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने तिरंगा फहराया।
बांकेगंज। ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख ज्ञान देवी, बीडीओ भूषण कुमार, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज बाबरपुर बरगदिया में प्रबंधक राम नरेश, पहाड़पुर प्रिंसिपल कुलवंत सिंह चीमा, सरदार ईश्वर सिंह डिग्री कॉलेज में प्रबंधक गुरविंदर सिंह चीमा, एसबीएम डिग्री कॉलेज दुलारेपुर प्रबंधक एमपी सिंह ने बा स्कूल बोझिया में वार्डन निशी पांडे ने ध्वजारोहण किया।
गुलरिया। रामदीनपुरवा चौराहे पर पीके पब्लिक स्कूल में प्रबंधक पंकज बाजपेई, चंद्र शेखर पब्लिक स्कूल मलूकापुर में प्रबंधक रामकुमार सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर पड़रिया तुला में प्रबंधक पीयूष त्रिपाठी एडवोकेट, प्रधान रेखा गुप्ता ने पंचायत भवन पर झंडा फहराया।
तिकुनियां। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, आरएन इंटर नेशनल स्कूल, गुरुनानकदेव सिख एकेडमी, मां भगवती इंटर कालेज, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, आधार शिला एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कस्टम कार्यालय, कोतवाली, मंडी समिति चेकपोस्ट, एस एसबीब पोस्ट बरसोला कलां, इलाहाबाद बैंक, पंजाब बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों ने संस्थान पर तिरंगा लहराकर मिठाइयां बांटी।