बच्चों के लिए हैं स्पाइडर मैन, पजल्स और ऐरोप्लेन वाली राखी
भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व बृहस्पतिवार को है। इस पर्व को लेकर बाजार में तमाम वैरायटी की राखियों की भरमार है। युवाओं के लिए जहां अमेरिकन डायमंड, गणेश लक्ष्मी सिक्का और डॉलर वाली राखियां है वहीं बच्चों के लिए स्पाइडर मैन, पजल्स, लाइटिंग साइकिल, घड़ी और गिटार वाली राखियां मौजूद हैं।
राखी का त्योहार करीब आते ही महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड पड़ी हैं। इस बार बाजार में भी कई तरह की राखियों का भरमार है। युवाओं के लिए जहां अमेरिकन डायमंड, डालर तथा गणेश लक्ष्मी सिक्का एवं मोती, चंदन सहित तमाम वैरायटी की राखियां हैं। वहीं बच्चों के लिए भी इस बार कई प्रकार के कार्टून वाली राखियां मौजूद हैं, इसमें खासकर स्पाइडर मैन वाली राखी है, जिसकी शुरुआती कीमत 60 रुपये है इसी प्रकार 15 से 100 रुपये तक की पजल्स राखियां, 45 से 150 रुपये तक की लाइटिंग साइकिल राखियां, 60 से 150 रुपये तक की ऐरोप्लेन, 40 से 150 रुपये तक की घड़ी वाली राखियां, 30 से 160 रुपये तक की गिटार वाली राखियां मौजूद हैं। इसी के साथ बाजार में सूती, रेशमी सहित चंदन, मोती सहित अन्य वैरायटी की राखियां भी बहनों को भा रही हैं। वहीं सराफा बाजार में सोने की पांच से लेकर पचास हजार तक और चांदी की पंद्रह सौ से लकर पांच हजार रुपये कीमत की राखियां मौजूद हैं।
बहनों को पसंद आ रहा गिफ्ट पैक
रक्षाबंधन पर्व पर इस बार बाजार में तमाम प्रकार के राखियों के गिफ्ट पैक भी मौजूद हैं। इनमें रोली वंदन एवं अक्षत वाले गिफ्ट पैक खूब भा रहे हैं। इस गिफ्ट पैक में राखी के साथ साथ इस दौरान प्रयोग होने वाली पूजा सामग्री भी मौजूद है।