फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे में बढ़ाएं धाराएं और आरोपियों के नाम, तभी करेंगे अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मितौली में शव रखकर जाम लगाए ग्रामीण।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई से नाराज घरवालों ने शव रखकर जाम लगाया, तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सेमरावां गाव में बुधवार को पानी भरने के विवाद में कर दी गई थी युवक की हत्या
मितौली। थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव में बुधवार देर शाम पानी भरने के विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज परिवार वालों ने देर शाम शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देर रात पुलिस ने नामित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के सेमरावां गांव में बुधवार शाम पानी भरने को लेकर हुए विवाद में रामचंद्र उर्फ कल्लू (26) पुत्र संतराम की पीटकर हत्या कर दी गई थी। बताते हैं कि कल्लू के दरवाजे पर उसका नल लगा था। जिस पर पड़ोस के ही रहने वाले लोग पानी भरने गए थे। मृतक की मां चमेली देवी ने जब पानी भरने से मना किया तो दोनों पक्ष आपस भिड़ गए, जिसमें कल्लू की मौत हो गई थी। मृतक के भाई महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले एक ही परिवार के अवधेश और सर्वेश पुत्र मिश्रीलाल और शिवम पुत्र अवधेश के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई नीरज का आरोप है कि पुलिस ने मनमाने तरीके से तहरीर लिखवाकर कार्रवाई की है। जो तहरीर दी गई थी पुलिस ने उस पर मुकदमा नहीं लिखा। मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने परिजनों की मांग पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाने और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मृतक की मां चमेली देवी ने बताया कि जब तक मुकदमे में धाराएं और नाम नहीं बढ़ाए जाते तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी। परिजन ने शव पास में ही सड़क किनारे रख दिया है।
विज्ञापन

उधर, सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल और थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने देर रात दबिश देकर तीनों अभियुक्तों अवधेश और सर्वेश पुत्र मिश्रीलाल और शिवम पुत्र अवधेश को सेमरावां अकबरपुर रोड पर बने झोंपड़ीनुमा घर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी और रक्त रंजित बांस के डंडे भी बरामद कर लिए गए। एसओ मितौली सुनीत कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के परिजन को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें