भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के छठे दिन खेल के मैदान पर दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। चार टीमों के बीच खेले गए मैच में एमपी इलेवन और बनारस हास्टल की टीम जीत कर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। जबकि आरके स्टील और गौरीफंटा को करारी हार का सामना करना पड़ा।
सिंगाही में चल रहे भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में पहला मुकाबला एमपी इलेवन और आरके स्टील सिवान के बीच खेला गया। 90 मिनट के शानदार खेल में दोनों टीम एक दूसरे पर हावी रहीं मगर दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद कमेटी द्वारा ट्राईब्रेकर का फैसला लिया गया। ट्राईब्रेकर में 3-1 से एमपी इलेवन की टीम विजयी होकर फाइनल में जगह बना ली।
दूसरा मैच गौरीफंटा और बनारस हॉस्टल के मध्य खेला गया। इस मैच में भी दोनों टीम बराबरी पर रहीं और ट्राईब्रेकर में 4-1 से बनारस हाटल की टीम ने विजय हासिल की और फाइनल के लिए जगह बना ली। भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के आयोजक मोहम्मद कैयूम ने बताया कि रविवार को एक बजे से फाइनल मैच खेले जायेंगे जिसमें एमपी इलेवन और बनारस हॉस्टल के मध्य मैच खेले जाएंगे।
इसका समापन मुख्य अतिथ जिलाधिकारी आईएएस किंजल सिंह करेंगी। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन अफरोज जहां, सुधीर कपूर, जिला पंचायत सदस्य अमन दीप सिंह, जोगेंद्र शाक्या, माण्वी शाक्या, गिरजेश ठठेर, शिशिर गुप्त़ा कीर्ति पंत, प्रहलाद भार्गव, आलोक मिश्रा, गुलनाज बेगम, मेराजुददीन गौरी, गणेश नागर, मो. हारून , सलामुद्दीन कुरेशी, कमेंटेटर सैय्यद दिलशाद आदि लोगों ने खेल प्रेमियों के साथ फुटबाल मैच का आनंद लिया।