फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो दुधवा में अजगर ने नहीं निगला मगरमच्छ!

Mon, 20 Apr 2015 10:58 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक और व्हाट्सएप पर चर्चा का विषय बनी दुधवा में अजगर के मगरमच्छ को निकलने की तस्वीरें दुधवा की नहीं मानी जा रही हैं। दुधवा वार्डेन ने कहा कि मगरमच्छ को अजगर निगल ले ऐसा संभव है, लेकिन जो तस्वीर सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही है, उससे दुधवा की कोई लोकेशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इन दिनो सोशल मीडिया के फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक चित्र जारी किया जा रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक अजगर मगरमच्छ को निगल रहा है तकरीबन अजगर मगरमच्छ को निगल चुका है और उसका कुछ ही पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसको सेंड करने वाले लिख भी रहे हैं कि दुधवा में अजगर ने निगला मगरमच्छ। तस्वीर और पोस्ट के जारी होते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। हर कोई यह जानने में जुट गया कि यह दुधवा नेशनल पार्क में कहां पर हुआ है। मीडिया से लेकर आम लोग तक इस तस्वीर को देख हैरत में आ गए और बस यही जानने की कोशिश में लग गए। जब इस बाबत दुधवा नेशनल पार्क के दुधवा वार्डेन एनके उपाध्याय से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने इस तस्वीर को देखा है। अजगर मगरमच्छ को निगल जाए ऐसा संभव है, क्योंकि अजगर काफी बड़े भी होते हैं जो मगरमच्छ को आसानी से निगल सकते हैं। लेकिन, तस्वीर में जो लोकेशन है वह दुधवा की प्रतीत नहीं होती है। हो चाहे जो लेकिन तस्वीर ने लोगों को हैरत में डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें