फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सावन में स्टेशन मार्ग पर चार कतारों में गुजरेंगे श्रद्धालु

Wed, 22 Jul 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में शिवम चौराहे से कॉरिडोर स्टेशन मार्ग में की जा रही बैरिकेडिंग से होने वाली समस्या सीओ म
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। सावन में पौराणिक शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस बार शिवम चौराहे से कॉरिडोर के मुख्य द्वार तक स्टेशन मार्ग पर लोहे की चार दीर्घाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए बुधवार को बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

सावन के दौरान अलीगंज मार्ग पर आंबेडकर तिराहे से शिवम चौराहा होते हुए कॉरिडोर के मुख्य द्वार तक स्टेशन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ संभालना प्रशासन के लिए सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहता है। पूर्व में श्रद्धालुओं के लिए दीर्घाएं मंदिर परिसर में बनाई जाती थीं, लेकिन इस बार लोहे के पाइपों की रेलिंग से बैरिकेडिंग शिवम चौराहे तक बढ़ाई जा रही हैं। स्टेशन मार्ग शहर का मुख्य आम रास्ता है और दोनों ओर दुकानें हैं।
बुधवार दोपहर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, सीओ महक शर्मा, ईओ मुकेश कुमार मिश्र और प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह शिवम चौराहे से कॉरिडोर के मुख्य द्वार तक स्टेशन मार्ग पर बैरिकेडिंग कराने पहुंचे। इस दौरान दुकानदार नितिन गुप्ता, विनय केडिया, संजय सैनी आदि ने कहा कि बैरिकेडिंग से दुकानदारी प्रभावित होगी और आम रास्ता बंद हो जाएगा। एसडीएम और सीओ ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग जरूरी है और डीएम-एसपी के निर्देश हैं कि सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें