फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में तो कंटेन्मेंट जोन बनाने तक की नहीं उठाई जाती है जहमत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण कंटेन्मेंट जोन बनाने तक की जहमत नहीं उठाई जा रही। जबकि स्वास्थ्य विभाग रोजाना प्रशासन को कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी भी देता है। इसके अलावा जहां कंटेन्मेंट जोन बनाए भी गए हैं तो वहां से बांस-बल्ली गायब हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

पॉजिटिव पति-पत्नी के संपर्क में आया बच्चा भी निकला संक्रमित
पलियाकलां। मोहल्ला पठान चार में कोरोना पॉजिटिव मिले पति-पत्नी के संपर्क में तीन वर्षीय बच्चा भी आया था। जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से घर पर पहुंचकर बच्चे को भी होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए हैं। संवाद
बांकेगंज में एक और युवक मिला संक्रमित
बांकेगंज। सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन ने बताया कि कस्बे के निकट मित्रा-बिंद्रा फार्म निवासी एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया संक्रमित मिले युवक को होम क्वारंटीन किया गया है। सीएचसी क्षेत्र में नए मामले को मिलाकर अब तक कुल 23 मामले सामने आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें