फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में भी अधूरे पुल से फैला है मौत का जाल

Sun, 07 Sep 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नकहा के नौव्वापुर का अधूरा पुल। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के कई इलाकों में नदियों पर निर्माणाधीन व जर्जर पुलों से माैत का जाल फैला हुआ है। बाढ़ आने के बाद यहां हालात और बिगड़ जाते हैं। समय रहते नकहा में जिम्मेदार अफसर सुध ले लेते तो शनिवार को 20 लोगों को ले जा रही नाव पिलर से टकराने के बाद न पलटती।
विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के नकहा के नौव्वापुर में बसपा शासनकाल 2007 में बना पुल 2009 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के टूटे हिस्से के बीच के बचे ढांचे की आज तक मरम्मत नहीं कराई गइ। पांच वर्ष पूर्व यहां नाव टकराने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में एक और नाव टकराने से पिता और पुत्री लोग डूब गए, जिनका अब तक पता नहीं चला है।

वहीं, शहर मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर धौरहरा-सुजईकुंडा के बीच बना पुल पिछले 30 वर्षों से अधूरा है। इसे पूरा कराने के लिए ग्रामीण कई बार प्रदर्शन और छात्र सड़क जाम कर चुके हैं, लेकिन चुनाव के बाद नेताओं के वादे हवा हो जाते हैं। मजबूरन ग्रामीणों ने खुद कारसेवा कर किनारों पर पटाई कर अस्थायी रास्ता बनाया है, जो बरसात में डूब जाता है और हादसों का खतरा बढ़ा देता है।
विज्ञापन


यह पुल धौरहरा को पंडितपुरवा, सुजईकुंडा, बिंजहा भटपुरवा, हरसिंगपुर समेत 25 गांवों से जोड़ने का जरिया है। ग्रामीणों का कहना है कि या तो इन खतरनाक पुलों को हटाया जाए या जल्द से जल्द नया निर्माण हो, वरना हर बरसात में मौत का खतरा बना रहेगा। पुल का निर्माण कार्य न होने की वजह से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

————————
वर्जन...

सुजई कुंडा पुल न होने से लोगों को परेशान हो रहे हैं, जो मेरी जानकारी में है। हालांकि, पानी कम होने की वजह ग्रामीणों ने पाइप डालकर रास्ता बना लिया है। शासन को पुल बनाने का प्रस्ताव गया है, जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है।

- शशिकांत मणि, एसडीएम धौरहरा

————————-

वर्जन...

सुजई कुंडा, रानीपुरवा, कंचनपुर, बबुरी, मिर्जापुर सहित पांच पुलों का शासन को प्रस्ताव भेजा हुआ है। प्रस्ताव पास होने पर सुजई कुंडा पुल को प्राथमिकता पर बनाया जाएगा।

-विनोद शंकर अवस्थी, विधायक धौरहरा

——————————
नकहा के नौव्वापुर में पुल का निर्माण वर्ष 2007 में हुआ था। पता चला है कि पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। इसके निर्माण के लिए शासन को लिखा जाएगा और प्रस्ताव पास होते ही इसका निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


- अश्वनी सिंह, एसडीएम सदर

नकहा के नौव्वापुर का अधूरा पुल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें