फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आग लगने पर मिलेगी त्वरित मदद... गोला मार्ग पर बन रहा आधुनिक अग्निशमन केंद्र

Sun, 05 Oct 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहम्मदी के गोला रोड पर अग्निशमन केंद्र का होता निर्माण। संवाद
विज्ञापन
माेहम्मदी खीरी। गोला मार्ग पर आईटी कॉलेज के सामने आवासीय अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक अग्निशमन विभाग नगर पालिका के जर्जर रैन बसेरा भवन से संचालित हो रहा था। यहां न पानी की व्यवस्था थी और न साफ-सफाई।
विज्ञापन

आग लगने पर गोला से दमकल मंगानी पड़ती थी, जिससे कीमती समय बर्बाद होता था। नया केंद्र बनने से अब मोहम्मदी सहित आस-पास के क्षेत्रों को आगजनी की घटनाओं में त्वरित राहत मिल सकेगी। दो मशीनों से थाना उचौलिया (50 किमी दूर), बरवर, पसगवां, जंगबहादुरगंज, मोहम्मदपुर ताजपुर, बरैचा, पिपरिया धनी, रेहरिया, मूड़ा निजाम, सिसौरा, निकूमपुर सहित दर्जनों क्षेत्रों में लगने वाली आग बुझाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें