फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ मार्ग पर डग्गामार बसें पूरी तरह बंद होंगी

Sun, 31 Aug 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को अनुबंधित बस एसोसिएशन के साथ अफसरों ने बैठक ली। निर्णय लिया गया कि लखीमपुर जनपद से लखनऊ मार्ग पर संचालित बिना परमिट अवैध डग्गेमार बसों को पूरी तरह बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

राजापुर चौराहा, एलआरपी चौराहा और रेलवे स्टेशन पर कोई भी अवैध बस खड़ी न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अवैध बस संचालन की आरसी रद्द की जाएगी। अनुबंधित बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह से भी मुलाकात की। सुनील सिंह ने आश्वासन दिया कि एआरटीओ और पुलिस अधीक्षक को भी स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि अवैध बसों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध बस संचालन से जहां सरकारी राजस्व का नुकसान होता है, वहीं यात्री सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता है। इस अभियान के तहत बिना परमिट और नियमों का पालन न करने वाले बस संचालकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में सर्वण गुप्ता, गुल्लू राना, रितेश श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, विशाल मिश्रा, मनीष अवस्थी, के.सी. मिश्रा, राजेश गुप्ता, ब्रज किशोर वर्मा, शैलेंद्र शर्मा और संतोष वर्मा सहित कई वाहन स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें