फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। आईजी पीएसी मुरादाबाद अमित चंद्रा ने पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन होने को लेकर भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसएसबी कमांडेंट के साथ बैठक कर सुरक्षा को लेकर चर्चा की। अधिकारियों को आपसी तालमेल बैठाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी पीएसी अमित चंद्रा रविवार दोपहर भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा सीमा पर पहुंचे। उन्होंने पैदल सीमा का निरीक्षण किया। नोमैंस लैंड भी देखा। गौरीफंटा के एसएसबी कैंपस में बैठकर सीमा की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। कोरोना को लेकर भी सभी को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए। आईजी ने एसएसबी, पुलिस अधिकारियों और सीमा से जुड़ी सभी सुरक्षा एजेंसियों को तालमेल बना कर काम करने के निर्देश दिए हैं। आईजी अयोध्या मामले में नोडल अधिकारी बनाये गये हैं। निरीक्षण के दौरान एसएसबी कमांडेंट मुन्ना सिंह, सहायक कमांडेंट उपेंद्र सिंह डांगी, पलिया सीओ कुलदीप कुकरेती, गौरीफंटा प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें