फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज।
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधान के घर के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कोटेदार पर तीन माह से राशन न देने का लगाया आरोप 
 ब्लॉक क्षेत्र फूलबेहड़ के बेलिहान गांव में ग्रामीणों को कई माह से राशन न मिलने का मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने ग्राम प्रधान के घर के बाहर इकठ्ठा होकर विरोध- प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

गांव निवासी तारादेवी, पुष्पा, छोटी देवी, रजिया खातून, गुड़िया, सुनीता, नंदरानी, संदीप, सुमन, विशाल आदि दर्जनों कार्डधारक मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान बनवारी लाल के घर के बाहर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रधान से राशन दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन माह से वे लोग राशन दुकान के खाली चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि दुकानदार उन्हें आज कल आने की बात कहकर टरका देता है। ग्रामीणों ने त्योहार पर भी राशन न देने का आरोप लगाया है। उधर, ग्राम प्रधान बनवारी लाल ने भी कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कई शिकायतें की जा चुकी हैं पर अधिकारी भी नहीं सुनते है। इधर कोटेदार के पति संजय ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें