फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मानो तो मैं गंगा मां हूं, न मानो तो बहता पानी

विज्ञापन
चैती मेला मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर उत्तराखंड के कलाकारों ने सजीव झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात कपिल बाबरा ग्रुप उत्तराखंड के कलाकार शानू आर्या, सौरभ लाल, प्रदीप चैनवाल ने श्री गणेश वंदन से कार्यक्रम की शुरुआत की। बृजेश बाबरा ने नमामि गंगे की प्रस्तुति दी- मानो तो मैं गंगा मां हूं न मानो तो बहता पानी। उन्होंने हाथ से गंगा की धार निकलने का दृश्य प्रस्तुत किया। अनिल तूफानी, दिव्या, प्रिंशी, अंजली, गुनगुन कलाकारों ने अयोध्या में विराजमान श्रीरामलला की आकर्षक मनोहारी झांकी प्रस्तुत की।
आकाश, शिवन्या, प्रदीप, मनीश भारद्वाज, कपिल बाबरा ने राजस्थानी मारवाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कलाकारों ने मां दुर्गा, मां काली का पूजन व भव्य स्वरूप, रक्तबीज वध, देशभक्ति गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम से पहले मुख्य अतिथि सुरजन लाल वर्मा, विशिष्ट अतिथि विजय बाजपेयी, बार संघ महामंत्री राकेश त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद दीक्षित, नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा ने की। संचालन मेला प्रभारी मोहित गिरि ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष संजय तिवारी, विकास मिश्रा, शत्रोहन मिश्रा, रविंद्र कटियार, लवकुश अवस्थी, अमित गुप्ता, काके सहगल, जमाल अहमद राईन, संजीव गुप्ता, अजीत वर्मा, फिराज खान, रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें