फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी सीट से 12, धौरहरा से 16 लोगों ने सांसद बनने को कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा की खीरी और धौरहरा सीटों पर बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। दोनों सीटों पर 28 उम्मीदवारों ने सांसद बनने के लिए नामांकन कराया है। खीरी सीट से 12, जबकि धौरहरा सबसे अधिक 16 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। शुक्रवार को नामांकनपत्रों की जांच के बाद 29 अप्रैल को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे।
विज्ञापन

लोकसभा की दोनों सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होकर बृहस्पतिवार तक चली। खीरी सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार मिश्र, बसपा से अंशय कालरा, सपा से उत्कर्ष वर्मा, राष्ट्रीय विकल्प पार्टी के मुकेश कुमार, परिवर्तन समाज पार्टी से संध्या जयसवाल, निर्दलीय नरेंद्र सिंह भदौरिया, सतेंद्र कुमार मौर्या, जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी से दरबारी लाल चौहान, नेता जी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी से खंजन, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से ओम नाथ, रिपब्लिकन पार्टी से पंचशिला आनंद, नारी-नर रक्षक पार्टी से विजय पाल ने नामांकन कराया है।
धौरहरा से निर्दलीय नर सिंह, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी राजेश कुमार, बसपा से श्याम किशोर अवस्थी, लोकजन संघर्ष पार्टी से सुदेश कुमार, सपा से आनंद सिंह भदैरिया, भाजपा से रेखा अरुण वर्मा, आम जनता पार्टी से आशुतोष पाठक, निर्दलीय राम नरेश, रिपब्लिकन पार्टी भगौती प्रसाद, पीस पार्टी से काशिम अली, अखिल राष्ट्रीय नरेंद्र कुमार, निर्दलीय समरेंद्र कुमार, विजय कुमार तिवारी, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से सकसेन, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी जनार्दन प्रसाद और नारी नर रक्षक पार्टी ब्रजलाल ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें