गोला में मंडल स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट की फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले गए मंडल स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट के फाइनल में ईदगाह टीम विजयी रही। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार देर शाम जिला फुटबाॅल संघ की ओर से टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसके स्पोर्टिंग क्लब और ईदगाह टीम के बीच खेला गया। निर्धारित 35 मिनट में कड़े मुकाबले के साथ दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। निर्णायक अरशद काजी, अमन कुमार और मनोज गिरि के अंतिम निर्णय के दौरान पेनल्टी शूटआउट में ईदगाह टीम ने 2-1 से फाइनल मैच जीत लिया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। कमेंट्री राजेंद्र निषाद ने की। जिला फुटबॉल संघ सचिव अफसर अली ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अमन गिरि, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, जनार्दन गिरि, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, दीपक हालन, बीए खान, कफील अहमद, राजू रावत, कमाल अहमद, शालू, राजा आदि मौजूद रहे।