फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक बना 'वीरू': अंबाला में पत्नी... लखीमपुर के पलिया में पानी की टंकी पर चढ़ा पति, करने लगा अजब जिद

Mon, 18 Sep 2023 08:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में सोमवार को एक युवक तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह वहां से कूदने की धमकी देने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भीड़ जुट गई। करीब एक घंटे पर युवक नीचे उतरा तब उसने पूरी बात बताई। 
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में सोमवार को एक युवक फिल्मी अंदाज में हाईवोल्टेज ड्रामा किया। मोहल्ला टेहरा शहरी निवासी युवक कुलदीप गुप्ता फिल्म शोले के वीरू की तरह तहसील परिसर में लगी ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया। वह ऊपर से कूदने की बात कहने लगा। इससे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी होने पर अधिवक्ताओं के साथ अन्य लोगों की भीड़ टंकी के नीचे लग गई। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह भी पहुंच गए और युवक को नीचे उतारने की कोशिश में मनाने लगे। करीब एक घंटे तक युवक हंगामा करता रहा। एसडीएम द्वारा उसकी बात मानने का आश्वासन दिया गया, जिस पर वह नीचे उतरा।

युवक ने एक घंटे तक किया ड्रामा 

युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ काम करने अंबाला गया था, जहां उसका पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अंबाला में ही है, यहां नहीं आ रही है। पत्नी उसे तलाक देना चाहती है। युवक चाहता है कि पत्नी उसे तलाक न दे और अंबाला से घर आ जाए। इसी जिद पर उसने एक घंटे के ड्रामे किया। इसके बाद वह नीचे उतरा। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है। पुलिस को कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व भी दिल्ली का एक युवक करीब एक साल पूर्व टंकी पर युवती को पाने के लिए चढ़ गया था, जबकि संपूर्णानगर निवासी एक ग्रामीण अपनी दुकान पर कब्जा पाने के लिए टंकी पर जा चढ़ा था। दोनों मामलों में अधिकारियों ने समझा बुझाकर नीचे उतारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें