काफी देर तक कटीले तारों में फंसा रहा था शावक
दुर्भाग्यवश मां से बिछड़ा करीब नौ से 10 माह का मादा तेंदुआ शावक फंदे में फंस गया। पैरों में फंदा फंसने और कटीले तारों में शरीर उलझा होने की वजह से शावक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू के दौरान शावक ने एक वाचर का हाथ भी चबा डाला था। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल के निर्देश पर वन विभाग की टीम तेंदुआ शावक की मौत की जांच कर रही थी।
इस बीच घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण के दौरान मौके पर एक फंदा भी लगा मिला। संभवत: यह फंदा जंगली सूअर आदि का शिकार करने के लिए लगाया था, जिसमें मां से बिछड़ा मादा शावक फंस गया था। इस मामले में वन विभाग की टीम ने खेत की रखवाली कर रहे थाना गोला क्षेत्र के बाबूगंज निवासी मुन्ना पुत्र टोड़ी और द्धारिका गंज निवासी नंदराम पुत्र बेचेलाल को गिरफ्तार किया है।