फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर सैमुअल पाल ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए फार्म नंबर 6, फार्म नंबर 7, फार्म नंबर 8 के विषय में विस्तृत जानकारी दी साथ ही शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को फार्म-6 बांटे। 
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है। विश्व भर के अनेक डेलीगेशन यहां की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अध्ययन करने आते हैं। विश्व के अनेक विकसित देशों की महिलाओं को अपने मताधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ा, वहीं भारतीय महिलाओं को स्वतंत्रता प्राप्त होते ही, संविधान लागू होने के साथ मताधिकार प्राप्त है। इसलिए हम भारतीय होने पर गर्व करें तथा गर्व से मताधिकार का प्रयोग करें, देश के लोकतंत्र को और ज्यादा मजबूत करें। 
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार लाल कृष्ण, रजिस्ट्रार कानूनगो, वीरेंद्र मिश्र, लेखपाल कौशल किशोर वर्मा, कैलाश चंद्र, दीपक वर्मा और छात्राओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ की ओर से किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर डॉ. पुष्पा मलिक ने किया। इस मौके पर डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. वीना रानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशि प्रभा बाजपेयी, डॉ. सुशीला सिंह सीता सिंह आदि प्रवक्ताएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें