फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन बिल्डिंग में गड़बड़ी, जांच के आदेश

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विशेष सचिव (ग्राम्य विकास) ने दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी केंद्र देखे, इंचार्ज सीडीपीओ और वर्कर को दी चेतावनी
विज्ञापन

निघासन में लापरवाह एडीओ पंचायत को लगाई फटकार
विशेष सचिव (ग्राम्य विकास) हीरालाल ने दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के आंगनबाड़ी केंद्र देखे, जिसके बाद भंसड़िया स्थित डीआरडीए के प्रशिक्षण संस्थान में एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आरसेटी भवन का निरीक्षण किया। आरसेटी भवन के निर्माण में खराब गुणवत्ता की निर्माण सामग्री प्रयोग होती मिली तो विशेष सचिव भड़क गए। उन्होंने तुरंत काम बंद कराते हुए डीआरडीए के एई और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को जांच करने के निर्देश दिए। हौसला पोषण मिशन के शासनादेश की जानकारी न होने पर शहर परियोजना की इंचार्ज सीडीपीओ नागमणि मिश्रा और इमली चौराहा आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। विशेष सचिव ने निर्माणाधीन आरसेटी भवन की आगे भी समय-समय पर तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडी वीरेंद्र यादव, उपायुक्त मनरेगा हसीब अंसारी, उपायुक्त एनआरएलएम अजय पांडेय, डीपीओ अखिलेंद्र दुबे मौजूद रहे। 
निघासन। समग्र गांव लालपुर के मजरा झंडी में चौपाल लगाकर विशेष सचिव हीरालाल तथा डीसी मनरेगा हसीब अंसारी ने चौपाल लगाकर समूहों का सच जाना। समूह की महिलाओं ने समाजवादी पेंशन का लाभ न मिलने की शिकायत की, जिस पर विशेष सचिव ने एडीओ समाज कल्याण को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिनों के अंदर कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडी के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चौपाल लगाई गई। इसमें विशेष सचिव ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के कारण महिलाओं को घूंघट से निकलकर सभी कार्यों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समूह चलाकर महिला स्वावलंबी बन सकती है। वह अपना कारोबार स्वयं चलाकर परिवार का पेट पाल सकती हैं। तारा और प्रेरणा नामक समूह की महिलाओं ने बताया कि पात्र महिलाओं की समाजवादी पेंशन योजना के तहत आवेदन किया था। उन्हें एडीओ ने अधिकारियों तक नहीं भेजा, जिसके चलते पेंशन का लाभ नहीं मिल सका। इस पर सचिव ने एडीओ समाज कल्याण को फटकार लगाते हुए सारे कागज खंगलवाए, तो आवेदन एडीओ के पास रखे मिले। उन्होंने दो दिन के अंदर सारे फार्म न भेजने पर कार्रवाई की बात कही है। लोनियनपुरवा आंगनबाड़ी केंद्र पर वर्कर का पद रिक्त होने पर विशेष सचिव ने नजदीकी लालपुर आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर को दो दिन लोनपुरवा और चार दिन लालपुर में वितरण कराने के निर्देश दिए। 
इस दौरान एडीओ पंचायत आकाश अवस्थी, पंचायत सेक्रेटरी अनुज अवस्थी, सुरेश कुमार, अरूण वर्मा, आशीष कनौजिया, प्रधान रमाकांत मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें