सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव के मौके पर चल रहे योग्यता पर्व के दूसरे दिन विद्यार्थियों के बीच म्यूजिकल चेयर, स्लो साइकिल और मेंहदी आदि प्रतियोगिता कराई गईं। यहां विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलाें के माध्यम से तमाम समस्याओं का समाधान बताया।
यहां प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इसमें मिसाइल, हाइड्रोलिक जेसीबी, वाटर प्यूरीफायर, स्मार्ट साइकिल, ग्लेबिनाइजिंग, रेन वाटर हारवेस्टिंग, इलेक्ट्रिक प्रोडेक्शन, सेल्फ कंडिक्टंग ब्रिज और स्मार्ट सिटी के मॉडल दिखाए। दर्शकों ने इन मॉडलों की प्रशंसा की। स्लो साइकिल रेस के जूनियर वर्ग में शोभित प्रथम, विश्वास सेठ द्वितीय, तथा अयान खान, दिव्यांश वर्मा को सांत्वना पुरस्कार, सीनियर वर्ग में राघव सिंह को प्रथम, अभिषेक पांडे को द्वितीय और दिपांशु तथा नैमिष को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा थ्रो बाल में प्ले ग्रुप और नर्सरी के बच्चों ने भाग लिया। इसमें अल्सैफ को प्रथम, अफीफा को द्वितीय और हंसानी तथा अनन्या को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। बच्चों ने इसके अलावा बचके रहना रे बाबा, म्यूजिकल चेयर और मेेंहदी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में श्रीपाल वर्मा, हरि प्रकाश श्रीवास्तव और एसबी लाल निर्णायक रहे। यहां निर्णायक मंडल ने बच्चों को विज्ञान के महत्व के बारे में बताया। यहां विद्यालय के संचालक विशाल सेठ ने ‘विज्ञान का हमारे जीवन में योगदान’ विषय में जानकारी दी।