फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी, बाल शोषण  रोकने को जागरूक किया

Wed, 28 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कार्यशाला - फोटो : अमर उजााला
विज्ञापन
बुधवार को एसएसबी मुख्यालय पर कार्यशाला की हुई शुरुआत
विज्ञापन

सीमा पर होने वाली मानव तस्करी एवं बाल शोषण को रोकने के लिए एसएसबी तृतीय वाहिनी के सेक्टर मुख्यालय पर बुधवार से तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई, जिसमें यूनीसेफ के सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के वकील ने मानव तस्करी और बाल शोषण रोकने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

गढ़ी रोड स्थित एसएसबी तृतीय वाहिनी के सेक्टर मुख्यालय पर कार्यशाला के पहले दिन यूनीसेफ के सदस्य आफताब ने तृतीय, सातवीं, 59 वीं, 62 वीं वाहिनी सहित क्षेत्र संगठक कार्यालय लखीमपुर खीरी, भिंगा, बहराइच सहित सेक्टर मुख्यालय के अधिकारियों एवं महिला कार्मिकों को संबोधित करते हुए सीमा पर होने वाली मानव तस्करी और बाल शोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि मानव तस्करी का मुख्य कारण गरीबी और अशिक्षा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में इन घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि सीमा पर होने वाली मानव तस्करी और बाल शोषण की घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी जवानों की है, इसलिए सीमा पर सदैव सतर्क रहें, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सुप्रीम कोर्ट के वकील रविकांत ने जवानों को बाल शोषण एवं मानव तस्करी को रोके जाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्मिक अधिकारी एसके शर्मा, कार्मिक अधिकारी प्रशासन राजेंद्र कुमार, एसके सारंगी, उप कमांडेट आशीष पांडे, दुष्यंत गौड़, अर्जुन सिंह, संजीव सिंह, दुर्गेश पासवान सहित कई जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें