फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भारी भीड़, सीट पाना तो दूर... चढ़ने के लिए भी छूटे पसीने

Mon, 17 Feb 2025 05:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद लखीमपुर खीरी में सतर्कता बढ़ा दी गई है, लेकिन यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही। ट्रेनों में पहले की तरह ही भीड़ देखने को मिली। सोमवार को ट्रेनों में सीट पाना तो दूर लोगों को घुसने के लिए धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लखीमपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी से भले ही प्रयागराज के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, लेकिन फिर भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। लखीमपुर से लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। सोमवार को ट्रेनों में सीट पाना तो दूर लोगों को घुसने के लिए धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा बुजुर्ग व महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारी लगे रहे, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह व्यवस्था लड़खड़ाती रही।

विज्ञापन


सोमवार को मैलानी-डालीगंज जाने वाली ट्रेन संख्या 55083 का लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर एक बजे था। यह ट्रेन पहले से ही भरी थी। लखीमपुर स्टेशन पर हजारों की संख्या यात्री ट्रेन में चढ़ने के इंतजार में थे। जैसे ही वह ट्रेन लखीमपुर पहुंची तो चढ़ने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने की वजह से कोई अंदर घुस पाया तो कोई अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। भीड़ देख कई लोगों ने न जाने का फैसला लिया। हालांकि मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जो यात्रियों को अंदर बिठाने का प्रयास करते रहे।

निजी बसों में भीड़, रोडवेज में सवारियां नहीं
जिले से निजी बसें महाकुंभ जा रही हैं। लखीमपुर से रोजाना पांच से सात बसें भेजी जा रही हैं। निजी बसों से खूब यात्री जा रहे हैं, लेकिन रोडवेज बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। निजी बस का लखीमपुर से प्रयागराज का किराया दोनों तरफ का 650 से 700 रुपये है, जबकि रोडवेज का किराया दोनों तरफ का एक हजार से अधिक है। यही वजह है कि लोग रोडवेज से नहीं बल्कि निजी बसों से जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें