लखीमपुर खीरी। प्रदेश सरकार ने गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक योजना बनाई है, जिसके तहत गुड़ कारोबारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य गुड़ उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करना, उत्पादन प्रक्रिया को आधुनिक बनाना और कारोबारियों को नए बाजार तक पहुंचने में मदद करना है।
प्रशिक्षण में गुड़ बनाने की उन्नत तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, विपणन और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों को बताया जाएगा, ताकि जो गुड़ के कारोबार से जुड़े हैं वह स्मार्ट काम से अपनी अच्छी आमदनी कर सके। यह पहल न केवल गुड़ उद्योग को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय किसानों और श्रमिकों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करेगी।
गुड़ कारोबारियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी खाड़ीसारी विभाग को मिली है। जिला खांडसारी अधिकारी यूएन तिवारी ने बताया कि मंगलवार को शहर के सौभाग्य पैलेस में पूर्वाह्न 11 बजे से गुड़ कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक गन्ना आयुक्त राजेश कुमार सहित कई विशेषज्ञ होंगे। संवाद